'सांस लेने की जगह बस गर्दन जितनी थी...', जबलपुर बर्गी डैम हादसा में मौत के मुंह से लौटे चश्मदीद ने सुनाई आपबीती
Bargi Dam Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बर्गी डैम क्रूज हादसे से सामने आई चश्मदीद की आपबीती रोंगटे खड़े कर देने वाली है. हादसे में तीन घंटे तक डूबे क्रूज के अंदर फंसे रहे रियाज हुसैन ने बताया कि पानी गले तक पहुंच गया था और सांस लेने के लिए गर्दन जितनी जगह बची थी. जानिए जबलपुर बर्गी डैम हादसे के खौफनाक पल, रेस्क्यू ऑपरेशन और अब भी लापता परिवार के सदस्यों की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

जबलपुर बर्गी डैम हादसे में तीन घंटे तक डूबे क्रूज में फंसे रहे रियाज हुसैन ने सुनाई मौत से जंग की कहानी
जबलपुर के बर्गी डैम में हुए क्रूज हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. इस भयानक हादसे में कई लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे, जिनमें से एक रियाज हुसैन भी थे. रियाज हुसैन उन खुशनसीब लोगों में से हैं, जो मौत को मात देकर सुरक्षित बाहर निकल आए हैं. करीब तीन घंटे तक पानी में डूबे क्रूज के अंदर फंसे रहने के बाद उन्हें बचा लिया गया. रियाज ने हादसे के उन खौफनाक पलों को याद करते हुए बताया कि कैसे एक सुखद सैर अचानक चीख-पुकार और अंधेरे में बदल गई.