jabalpur cruise accident: 'अपने लाइफ जैकेट में कलेजे के टुकड़े को चिपकाए मां...' दिल्ली से मरीना मैसी के साथ अनहोनी देख हर कोई रो पड़ा
जबलपुर बरगी डैम हादसे में मां की ममता की दर्दनाक कहानी. मरीना मैसी ने अंतिम सांस तक अपने बेटे त्रिशान को सीने से लगाए रखा. पढ़ें दिल दहला देने वाली इस त्रासदी की पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

क्रूज का फाइल फोटो और डूबते क्रूज की लाइव तस्वीर.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में 30 अप्रैल का दिन कई परिवारों के लिए दर्दनाक साबित हो गया. दर्द इतना कि जिसने वो दृश्य देखा वो रो पड़ा. बरगी डैम के किनारे काले बादल और तेज हवाओं के बीच चीख-चित्कार गूंज रही थी. बरगी डैम से जब-जब लाशें निकलती तो छाती-पीट-पीटकर रो रहे परिवारों का दर्द देख हर किसी की आंखें नम हो रही थीं. फिर वो दृश्य सामने आया जिसने सबको झकझोर कर रख दिया. बचाव दल जब उनका शव लेकर आया तो हर किसी का कलेजा मुंह को आ गया.