झोली फैलाई, फूट-फूटकर रोईं... फिर कलेक्टर के पैरों में गिर पड़ीं मां-बेटी, जबलपुर का VIDEO कर देगा भावुक, जानें पूरा मामला

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर कलेक्टरेट में न्याय के लिए भटक रही एक बेबस मां और उसकी बेटी अचानक कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के पैरों पर गिर पड़ीं. पिछले 4 साल से इलाके के दबंगों की प्रताड़ना झेल रही इस मां ने रोते हुए अपनी बेटी की अस्मत और सुरक्षा की गुहार लगाई, जिसके बाद पूरे दफ्तर में सन्नाटा पसर गया.

ADVERTISEMENT

कलेक्टर के पैरों में गिरकर फूट-फूटकर रोई मां-बेटी,
कलेक्टर के पैरों में गिरकर फूट-फूटकर रोई मां-बेटी,
Google CTA

Jabalpur Maa Beti Viral Video : मध्य प्रदेश के जबलपुर कलेक्टरेट परिसर से एक बेहद भावुक करने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां जिला कलेक्टरेट की जनसुनवाई के दौरान उस वक्त भारी हंगामा मच गया जब न्याय की मांग लेकर पहुंची एक बेबस मां और उसकी मासूम बेटी अचानक कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के पैरों में गिर पड़ीं. रोती-बिलखती और गिड़गिड़ाती मां-बेटी को इस हाल में देखकर वहां मौजूद अधिकारी और आम लोग दंग रह गए. कलेक्टर ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए दोनों को उठाया, ढांढस बंधाया और उनकी पूरी आपबीती सुनी. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं इस खबर में...