Jabalpur cruise Incident News: क्रूज के सामने आए इस नए वीडियो ने कर दिए कई खुलासे, मच गया हड़कंप !
जबलपुर के बर्गी डैम में क्रूज हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है. जिसमें लहरों के बीच क्रूज के डूबने और यात्रियों की चीख-पुकार साफ देखी जा सकती है. इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों और क्रू मेंबर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
ADVERTISEMENT

जबलपुर
मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित बर्गी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे का एक नया और रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे चंद सेकंड के भीतर खुशियों का माहौल मातम में बदल गया. वीडियो की शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, पर्यटक ऊपरी डेक पर सुहावने मौसम का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक तेज हवाओं और ऊंची लहरों ने क्रूज को अपनी चपेट में ले लिया.