जबलपुर में 10 रुपए के चक्कर में जान पर आई बात, वीडियो हुआ वायरल, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप
Jabalpur News: मात्र 10 रुपए को लेकर मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक चाय दुकानदार ने युवक पर खौलता हुआ गर्म पानी फेंक दिया, जिससे वह 50% झुलस गया.
ADVERTISEMENT

जबलपुर में 10 रुपए को लेकर युवक पर गरम पानी फेंका, वीडियो वायरल
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. यहां मात्र 10 रुपए के लिए एक युवक ने दूसरे युवक पर खौलता हुए गर्म पानी फेंक दिया जिससे की युवक की स्थिति गंभीर हो गई है. युवक को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. खौलता हुए गर्म पानी पड़ने के कारण युवक लगभग 50 प्रतिशत झुलस गया है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में तहरीर आने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. आइए जानते है आखिर क्या है इस घटना की पूरी कहानी?