MP Viral Video: मोमोज बनाने के लिए ऐसे कौन गूंथता है आटा? जबलपुर का ये VIDEO देख चकरा जाएगा दिमाग
Madhya Pradesh Viral Video: मोमोज बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मचे हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. वीडियो की चर्चा इस वजह से ज्यादा हो रही है क्योंकि मोमोज के लिए आटा पैरों से गूंथा जा रहा है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के जबलपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
जबलपुर में मोमोज बनाने के लिए पैरों से गूंथा जा रहा था आटा
Video वायरल होने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हिरासत में
Madhya Pradesh Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर में मोमो बनाने वाले एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पैरों से मोमोज का आटा गूंथ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में इसकी चर्चा हो रही है. शहर के जिस क्षेत्र का ये वीडियो है, उस इलाके में हड़कंप मच गया है. दरअसल, ये घटना बरगी थाना क्षेत्र के तहसील चौक की है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इस पर आक्रोश जताया है, पुलिस भी एक्शन में आ गई है.