जबलपुर: मुस्कान ने मैनेजर से पवन के बारे में ऐसा क्या कहा कि उसने कर दी हत्या? जानें रेस्टोरेंट के अंदर हुए इस कांड की पूरी कहानी

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित महफिल बार एंड रेस्टोरेंट में 20 वर्षीय युवती मुस्कान चौधरी की उसके सहकर्मी पवन बर्मन ने चाकू मारकर हत्या कर दी. मैनेजर से शिकायत करने के गुस्से में आरोपी ने किचन में रखे चाकू से कई वार किए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ADVERTISEMENT

जबलपुर के रेस्टोरेंट में खौफनाक वारदात
जबलपुर के रेस्टोरेंट में खौफनाक वारदात
Google CTA

Jabalpur Muskan Choudhary Murder Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गोहलपुर थाना अंतर्गत स्थित महफिल बार एंड रेस्टोरेंट में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती मुस्कान चौधरी की उसके ही सहकर्मी ने निर्मम हत्या कर दी. मैनेजर से शिकायत किए जाने से नाराज आरोपी ने किचन में काम कर रही युवती पर सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए. पूरी वारदात रेस्टोरेंट के किचन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.