MPL 2026: जबलपुर रॉयल लायंस ने वेंकटेश अय्यर की इंदौर पिंक पैंथर्स को हराया
Madhya Pradesh League T20 2026 में जबलपुर रॉयल लायंस ने इंदौर पिंक पैंथर्स को 5 विकेट से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की. अजय रोहेरा ने अर्धशतक जड़ा, जबकि ऋतिक टाडा की 47 रन की तूफानी पारी ने टीम की जीत की नींव रखी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: @mpleaguet20 के इंस्टा से.
होल्कर स्टेडियम में फैंस ने आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20 2026 में एक और रोमांचक मुकाबला देखा, जिसमें इंदौर पिंक पैंथर्स का सामना जबलपुर रॉयल लायंस से हुआ. लायंस ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और 5 विकेट से जीत हासिल की.