CM मोहन यादव की पहल पर शुरू हुआ जल गंगा अभियान बना जनआंदोलन, प्रदेश में 84 हजार खेत तालाब और 2 हजार बावड़ियों का हुआ पुनर्जीवन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का जल गंगा संवर्धन अभियान जल संरक्षण को जन आंदोलन में बदल रहा है. जानिए कैसे यह अभियान प्रदेश को जल समृद्ध और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बना रहा है.

ADVERTISEMENT

MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस को दी चुनौती.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
google news

मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान ने जल संरक्षण को एक जन आंदोलन का स्वरूप दिया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से शुरू हुआ यह 90 दिवसीय अभियान जल स्रोतों के पुनर्जनन, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रतीक बन गया है. यह पहल भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.