झाबुआ में तालिबानी सजा: पत्नी के कंधें पर पति को बैठाकर पूरे गांव में घुमाया, दबंगों ने महिला का सिर भी मुड़वा दिया

MP Crime News: मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक महिला को तालिबानी सजा दी गई. पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी महिला को पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया गया और मुंडन कर दिया गया. पुलिस ने पति और ससुर समेत 4 को पकड़ा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
महिला के कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घुमाया.
google news

Jhabua Crime News: मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले झाबुआ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां के बालवासा गांव में एक महिला को उसके निजी फैसले के लिए ऐसी 'तालिबानी सजा' दी गई, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने पति को छोड़कर अपने पूर्व प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई थी.