झाबुआ में बड़ा हादसा! बीच हवा में टूटकर गिरा छात्राओं से भरा नाव वाला झूला, मची चीख-पुकार; देखें VIDEO

Jhabua Accident News: मध्य प्रदेश के झाबुआ में मेले के दौरान छात्राओं से भरा नाव वाला झूला बीच हवा में टूटकर गिर गया. हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, कई छात्राएं घायल. प्रशासन मौके पर पहुंचा, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल. देखें हादसे का वीडियो और जानें पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Jhabua accident news
झाबुआ में मेले में गिरा नाव वाला झूला
Google CTA

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से एक डराने वाली खबर सामने आई है. यहां पिछले 19 दिनों से चल रहे एक मेले में अचानक एक बड़ा नाव वाला झूला टूटकर गिर गया. हादसे के वक्त झूले पर उत्कृष्ट विद्यालय की कई छात्राएं सवार थीं. झूला गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.