झाबुआ हत्याकांड: शादी में डांस को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने YouTube पर हत्या का तरीका सीखा और सो रहे पति को पगड़ी से घोंट दिया

MP crime news: झाबुआ हत्याकांड ने रिश्तों की नींव हिला दी है. शादी में डांस को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने यूट्यूब से हत्या का तरीका सीखकर सो रहे पति की पगड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी. पोस्टमार्टम, पुलिस जांच और आरोपी पत्नी की गिरफ्तारी से जुड़े पूरे मामले की पढ़ें पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Jhabua murder case
झाबुआ में पत्नी ने पति की ले ली जान
google news

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक पत्नी ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की इस साजिश को अंजाम देने के लिए पत्नी ने पहले यूट्यूब (YouTube) पर गला घोंटने का तरीका सीखा और फिर उसी पगड़ी से पति की जान ले ली, जिसे उसने अपनी शादी में पहना था.