जीतू पटवारी का आरोप- MP में ट्रांसफर-पोस्टिंग में जमकर भ्रष्टाचार, भड़के CM मोहन यादव ने दिया ये जवाब

Mohan Yadav on Jitu Patwari: अफसरों की पोस्टिंग में भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस से माफी मांगने को कहा है. CM ने जीतू पटवारी का नाम लिये बगैर कहा- कांग्रेस नेताओं को ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

point

जीतू पटवारी ने इटारसी की सभा में लगाए थे गंभीर आरोप

point

नाराज सीएम मोहन यादव ने कहा- माफी मांगे कांग्रेस

Mohan Yadav VS Jitu Patwari: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं. अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर पैसे लेने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिस पर भड़के सीएम मोहन यादव ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा- रस्सी जल गई, लेकिन बल नहीं गया, सरकारी अफसरों और कर्मचारियों के लिए जिस तरह की भाषा का प्रयोग कांग्रेस कर रही है, इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए.