ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले "उनका बयान किसी पाप से कम नहीं"

Jyotiraditya Scindia News: ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव जीतने और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अपने क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देने गुना पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो बयान दिया, वह किसी पाप से कम नहीं है.

ADVERTISEMENT

Jyotiraditya Scindia
Jyotiraditya Scindia
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सिंधिया ने यहां रोड शो के माध्यम से जनता का धन्यवाद दिया

point

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां राहुल गांधी साधा निशाना

Jyotiraditya Scindia News: ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव जीतने और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अपने क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देने गुना पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो बयान दिया, वह किसी पाप से कम नहीं है. सिंधिया ने चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला. सिंधिया बोले राहुल गांधी का बयान पाप से कम नहीं है,हिंदुओं को असत्य व हिंसक कहने वाले राहुल गांधी को जनता जवाब देगी.

सिंधिया ने क्षेत्र के विकास की योजना पर बताया कि अब वह मीडिया से भी क्षेत्र के विकास के लिए अलग से चर्चा करेंगे. उनसे सलाह लेंगे. वहीं सिंधिया ने मध्य प्रदेश के बजट को लोगों के हितों का बजट बताया. सिंधिया आज अशोकनगर जिले के चंदेरी व मुंगावली क्षेत्र में पहुंचे.

सीधे मुझसे करें शिकायत: सिंधिया

सिंधिया ने यहां रोड शो के माध्यम से जनता का धन्यवाद दिया, तो वही मंच पर पहुंचकर एक सभा को भी संबोधित किया. सिंधिया ने आज फिर क्षेत्र में बड़े भू माफिया और राशन माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन लोगों को दिया व जनता से कहा कि आप लोग मुझे सीधे तौर पर शिकायत करें. जो भी क्षेत्र में खनन माफिया भू माफिया हैं उनको मैं कड़ी से कड़ी सजा दिला कर रहूंगा.

ये भी पढ़ें:शिवराज सिंह चौहान का गढ़ भेदने कांग्रेस ने की तैयारी पूरी, ग्राउंड पर डाल दिया है इन बड़े नेताओं ने डेरा

सिंधिया बोले, उन्होंने लोगों से बना ली है कनेक्टिविटी

इसी बीच एमपी तक से चर्चा के दौरान जब एमपी तक ने सिंधिया से पूछा कि लोगो का कहना है कि आपकी कनेक्टिविटी तो जनता से नहीं हो पाती, तब सिंधिया बोले की अब तो सबके पास कनेक्टिविटी हो गई है. mptak ने पूछा कैसे तो सिंधिया फिर थोड़े हड़बडा गए व सवाल का गोल-मोल जवाब देने लगे.

ये भी पढ़ें- 'आपको वोट दिए हैं महाराज.. सुननी पड़ेगी हमारी!' लाड़ली बहनों की बात पर ऐसा था सिंधिया का रिएक्शन?