सिंधिया ने कांग्रेस को दिया तगड़ा झटका, दिग्विजय के खास चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष समेत 3 पार्षद तोड़े
मध्य प्रदेश समेत पूरे देश भर में दल बदल का दौर जारी है. हर रोज सैकड़ो लोग कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं. इस मध्य प्रदेश के अशोकनगर में दिग्विजय सिंह को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करारा झटका दिया है.
ADVERTISEMENT

चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की
MP News: मध्य प्रदेश समेत पूरे देश भर में दल बदल का दौर जारी है. हर रोज सैकड़ो लोग कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं. इस मध्य प्रदेश के अशोकनगर में दिग्विजय सिंह को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करारा झटका दिया है. यहां दिग्विजय सिंह के करीबी और चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष दशरथ कोली ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने भाजपा जॉइन कर ली है. यह कांग्रेस के लिए वोटिंग से पहले गुना लोकसभा सीट पर बड़ा झटका माना जा रहा है.