'पॉकेट में प्याज रखो, कुछ नहीं होगा', ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भीषण गर्मी से बचने का बताया देसी नुस्खा

Jyotiraditya Scindia News: भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक देसी नुस्खा चर्चा में है. शिवपुरी के पिछोर में जनसभा के दौरान सिंधिया ने कुर्ते की जेब से प्याज निकालकर लोगों को लू से बचने का पारंपरिक उपाय बताया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानिए गर्मी, लू और फिटनेस को लेकर सिंधिया ने और क्या-क्या कहा.

ADVERTISEMENT

Jyotiraditya Scindia
Jyotiraditya Scindia
google news

मध्य प्रदेश में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, लेकिन केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भीषण गर्मी के बावजूद अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं. हाल ही में शिवपुरी के पिछोर में एक कार्यक्रम के दौरान सिंधिया का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने मंच से जनता को लू और गर्मी से बचने का पारंपरिक नुस्खा बताया.