इंदौर: कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद पर कथित टिप्पणी से गरमाई सियासत, कांग्रेस ने बोला जोरदार हमला

मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने विवादित बयान को लेकर फिर सुर्खियों में हैं. इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के मंच से उन्होंने बीजेपी की महिला पार्षद की बनावट को लेकर कथित टिप्पणी की. अब इसका वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने हमला बोल दिया है.

ADVERTISEMENT

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का जोरदार पलटवार.
कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का जोरदार पलटवार.
Google CTA

Kailash Vijayvargiya Viral Video: मध्य प्रदेश की राजनीति में अपने बेबाक और अक्सर विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर बड़ी मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं. इस बार वे अपनी ही पार्टी की एक महिला पार्षद के शरीर की बनावट पर सार्वजनिक मंच से कथित टिप्पणी करके विवादों के घेरे में आ गए हैं. उनका यह कथित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर सियासी घमासान शुरू हो गया है.