'खूब महंगी हो जाए शक्कर...', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर सियासी बवाल, जीतू पटवारी ने बोला हमला

मध्य प्रदेश में शक्कर के बढ़े दामों पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के ‘महंगी शक्कर सेहत के लिए अच्छी’ वाले बयान पर बवाल मच गया है, जिस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पलटवार करते हुए इसे आम जनता का अपमान बताया है.

ADVERTISEMENT

कैलाश विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय
Google CTA

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अब शक्कर (चीनी) की कीमतों को लेकर सूबे की राजनीति गरमा गई है. मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के एक विवादित बयान ने इस सियासी आग में घी डालने का काम किया है. वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस बयान को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे आम जनता का सीधा अपमान करार दिया है.