कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस को बताया अल्पसंख्यक पार्टी, बोले- सभी को देखनी चाहिए केरला स्टोरी

Indore News:  देश भर में चर्चा बटोर रही “द केरल स्टोरी”  फिल्म को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ देखने पहुंचे, यहां उनके साथ बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे. फिल्‍म देखने के बाद उन्‍होंने लोगों से यह फिल्‍म देखने की अपील भी की […]

ADVERTISEMENT

Kailash Vijayvargiya told Congress a minority party, said – everyone should see Kerala story
Kailash Vijayvargiya told Congress a minority party, said – everyone should see Kerala story
Google CTA

Indore News:  देश भर में चर्चा बटोर रही “द केरल स्टोरी”  फिल्म को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ देखने पहुंचे, यहां उनके साथ बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे. फिल्‍म देखने के बाद उन्‍होंने लोगों से यह फिल्‍म देखने की अपील भी की है. इस फिल्म को राजनीतिक दृष्टि से मत देखिए समाज की जागृति दृष्टि से देखिए साथ ही उन्‍होंने कांग्रेस को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि कांग्रेस केवल अल्पसंख्यक पार्टी है.

दरअसल ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म में धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दों को दिखाया गया है. सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म हॉस्टल में रहने वाली चार लड़कियों की कहानी है. इस फिल्म को लेकर पूरे देश दो धड़ों में बंटा हुआ दिखाई दे रहा है. कोई इस फिल्म को समाज के प्रति जागरूकता फैलाने वाली तो कोई इसे समाज को तोड़ने वाली फिल्म बता रहा है. बता दें कि फिल्म द केरला स्टोरी को मध्य प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.

BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे फिल्म देखने
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रविवार को बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के साथ मल्हार मेघा मॉल के थियेटर में ‘द केरल स्टोरी मूवी’ देखने पहुंचे. मूवी देखने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा समाज के हर शख़्स को ‘द केरल स्टोरी’ देखनी चाहिए. फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए कैलाश विजयर्वीय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया.

लोगों फिल्म देखनें की अपील
फ़िल्म देखने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि निर्माता ने बहुत ही अच्छी और हकीकत पर आधारित फिल्म बनाई है. मैं सभी बच्चों और उनके माता पिता से अनुरोध करता हूं कि आपको अपने बच्चों के साथ ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए.  इस फिल्म के माध्यम से हमें पता चलेगा कि हमारे देश के दूसरे हिस्से में क्या हो रहा है. उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को समाज से रूबरू जरूर कराना चाहिए. इसके लिए ये फिल्म बहुत हद तक आपकी मदद करेगी.

ये भी पढ़ें; ‘दीपक जोशी का कांग्रेस में आना ट्रेलर’, कमलनाथ बोले- MP में आई है भ्रष्टाचार की सुनामी

 किसी भी समाज की बेटी हो हमारे लिए वो देवी समान
हिजाब और उसके विवाद को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हमारी संस्कृति में बेटियों को देवी कहा गया है. सरस्वती लक्ष्मी कहा गया है. और इसलिए हम बेटियों को देखते ही मन में अलग प्रकार का भाव आता है. हम उनको देवी की तरह ही पूजते हैं. लेकिन पता नहीं जिनकी नजरें खराब होती हैण् इस प्रकार कहते हैं कि हिजाब लगाओ तो शायद किसी की नजर ठीक हो जाती है. लेकिन हमारी नजर तो कोई भी धर्म की बेटी हो हमारे लिए वह देवी होती है. हम उसको देवी का ही रूप मानते हैं.

सारा दोष वामपंथी और कांग्रेस का
उन्होंने कांग्रेस के फ़िल्म को झूठ करार देने पर कहा कि मुझे लगता है कि सारा दोष वामपंथी और कांग्रेस का है. जिन्होंने गंभीरता को समझा नहीं वोट की राजनीति और तुष्टिकरण की नीति के कारण हमेशा इसका विरोध करते किया. उन्होने कहा कि यह वामपंथी और कांग्रेस की असफलता साफ दिखाई देती है और यह उनकी तुष्टिकरण राजनीति का परिणाम है फ़िल्म देखने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि समाज पर द कश्मीर स्टोरी मूवी का असर होना चाहिए. जिससे समाज को भी अपने देश के दूसरे हिस्सों की हकीकत पता चले.

ये भी पढ़ें; लव जेहाद पर बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया टैक्स फ्री