अमरवाड़ा में भावुक हो गए कमलनाथ, अपने प्रत्याशी को लेकर क्यों कहा- मुझे लग रहा था डर?

Amarwara By Poll: कमलनाथ ने कहा मैनें आपका सिर झुकने नही दिया. कौन सा पाप मैंने किया. आप 45 साल से मुझे देख रहे हो. कौन सी गलती की, कौन सा जुल्म किया. मैंने कौन सा अन्याय किया.

ADVERTISEMENT

अमरवाड़ा उपचुनाव में प्रचार में जुटे हैं कमलनाथ.
अमरवाड़ा उपचुनाव में प्रचार में जुटे हैं कमलनाथ.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

चुनावी मंच पर फिर भावुक दिखे पूर्व सीएम क़मलनाथ

point

मैंने कौन सा पाप किया, आप 45 साल से मुझे देख रहे हैं

point

कांग्रेस उम्मीदवार धीरन शाह को लेकर बोले क़मलनाथ

Amarwara By Poll: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव 10 जुलाई को होना है. इस उपचुनाव में कांग्रेस भाजपा जोर लगा रही है. अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने सीएम ओर पूर्व सीएम भी मैदान में उतर गए हैं. इसी क्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ अपने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आज अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिंदी में एक जनसभा को सम्बोधित किया. फिर से कमलनाथ मंच पर भावुक दिखाई दिए.