कमलनाथ और दिग्विजय ने क्यों कहा ‘सिंधिया के जाने से कांग्रेस हुई ग्वालियर-चंबल में मजबूत’ जानें
MP Election 2023: कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस को छोड़कर जाने के बाद ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस की स्थिति में मजबूत हुई है. इस इंटरव्यू में दोनों ने एक साथ कहा कि ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस आज जितनी मजबूत है, उतनी […]
ADVERTISEMENT

MP Election 2023: कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस को छोड़कर जाने के बाद ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस की स्थिति में मजबूत हुई है. इस इंटरव्यू में दोनों ने एक साथ कहा कि ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस आज जितनी मजबूत है, उतनी मजबूत इतिहास में कांग्रेस कभी नहीं रही. इसकी बड़ी वजह है ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले जाना. सिंधिया के जाने की वजह से उनके समर्थक मंत्री-विधायक व अन्य नेता भी कांग्रेस छोड़ गए, जिससे कांग्रेस पार्टी के अंदर गुटबाजी का एक बड़ा खेमा स्वत: ही समाप्त हो गया.