MP के ताजा ओपिनियन पोल में बड़ा उलटफेर, कमलनाथ को मिल रही हार, जानें किसकी बनेगी सरकार!

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कौन जीतेगा और किसकी बनेगी सरकार, यह तो 3 दिसंबर को ही पता चलेगा. लेकिन वोटिंग शुरू होने से पहले अलग-अलग मीडिया कंपनियों द्वारा ओपिनियन पोल सामने रखे जा रहे हैं. अब एक और नया सर्वे सामने आया है. इंडिया टीवी-सीएनएक्स फाइनल के ओपिनियन पोल के अनुसार […]

ADVERTISEMENT

Opinion Poll, India TV, MP Election 2023
Opinion Poll, India TV, MP Election 2023
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कौन जीतेगा और किसकी बनेगी सरकार, यह तो 3 दिसंबर को ही पता चलेगा. लेकिन वोटिंग शुरू होने से पहले अलग-अलग मीडिया कंपनियों द्वारा ओपिनियन पोल सामने रखे जा रहे हैं. अब एक और नया सर्वे सामने आया है. इंडिया टीवी-सीएनएक्स फाइनल के ओपिनियन पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिल सकता है. इस ओपिनियन पोल के अनुसार मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 119 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 107 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं अन्य के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं.

इससे पहले सात ओपिनियन पोल आ चुके हैं, जिसमें से 6 ओपिनियन पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलते हुए दिखाया है और लेटेस्ट में जो टाइम्स नाउ का ओपिनियन पोल सामने आया था, उसमें भी कांग्रेस को बढ़त लेते दिखाया था लेकिन कांग्रेस को ग्वालियर-चंबल में पहली बार बीजेपी से कड़ी टक्कर मिलते दिखाया गया था. लेकिन अब इंडिया टीवी-सीएनएक्स फाइनल के ओपिनियन पोल ने तो मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने की संभावना ही जता दी है.

यह पहला ओपिनियल पाेल है, जिसमें बीजेपी को मिली है बढ़त

यह पहला ऐसा सर्वे या ओपिनियन पोल है, जिसमें बीजेपी को मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए अनुमान लगाया गया है. इस सर्वे ने निश्चित रूप से कांग्रेस और कमलनाथ की कुछ टेंशन बढ़ा दी है और वही कई परेशानियों से मध्यप्रदेश में जूझ रही बीजेपी को कुछ राहत देने की कोशिश की है. लेकिन असल परिणाम तो 3 दिसंबर को ही सामने आएंगे.

ये भी पढ़ें: MP में 15 दिन में बड़ा उलटफेर, CM पद के लिए कौन है पहली पसंद? ताजा सर्वे में हो गया खुलासा

रीजन के हिसाब से जानें, कहां पर कौन सी पार्टी है आगे

बघेलखंड एवं बुंदेलखंड

इस ओपिनियन पोल के हिसाब से बघेलखंड और बुदंलेखंड में कुल 51 सीटें आती हैं. ओपिनियन पोल बता रहा है कि 51 सीटों में से बीजेपी के खाते में 29 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं कांग्रेस के खाते में 21 सीटें आ सकती हैं. अन्य के खाते में 1 सीट मिल सकती है.

निमाड़

ओपिनियन पोल बता रहा है कि निमाड़ क्षेत्र में कुल 28 सीटें आती हैं, जिसमें से बीजेपी के खाते में 12 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं 15 सीटें जा सकती हैं. अन्य के खाते में 1 सीट मिल सकती है.

मालवा
मालवा क्षेत्र में विधानसभा की 46 सीटें आती हैं. इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के मुताबिक मालवा क्षेत्र में बीजेपी को 46 में से 28 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस के खाते में 18 सीटें आ सकती हैं.

महाकौशल
कमलनाथ के गढ़ महाकौशल में यह ओपिनियन पोल कांग्रेस को बढ़त बनाते हुए दिखा रहा है. इंडिया टीवी-सीएनक्स ओपिनियन पोल के मुताबिक 47 सीटों में से 26 सीटें कांग्रेस के पक्ष में जाने का अनुमान है. वहीं बीजेपी के खाते में 19 सीटें आ सकती हैं और अन्य को दो सीटें मिल सकती हैं.

ग्वालियर-चंबल
इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के मुताबिक ग्वालियर-चंबल की 34 सीटों में कांग्रेस को 19 सीटें मिल सकती हैं. जबकि बीजेपी को कुल 15 सीटें मिल सकती हैं. इस हिसाब से यह सर्वे भी ग्वालियर-चंबल में बीजेपी को कांग्रेस के साथ कांटे की टक्कर करते हुए दिखा रहा है.

भोपाल डिविजन या मध्य भारत
भोपाल डिवीजन या यूं कहें मध्य भारत रीजन में विधानसभा की 24 सीटें हैं. ओपिनियन पोल के आंकड़ों के मुताबिक 24 से बीजेपी को 16 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस के खाते में 8 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है.

ये भी पढ़ें– MP Election: अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘कांग्रेस कर रही है समाजवादी पार्टी में सेंधमारी’