कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे के बीच अचानक MP क्यों पहुंचे राज्यपाल थावरचंद गहलोत? सामने आई ये जानकारी!

Karnataka Political Crisis: कर्नाटक में महीनों की खींचतान के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, राज्यपाल के प्रदेश में मौजूद न होने के कारण उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल के विशेष सचिव को सौंपा. हाईकमान के आदेश पर हुए इस बड़े फैसले के बाद उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है.

ADVERTISEMENT

कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे के बीच अचानक नागदा पहुंचे राज्यपाल 
कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे के बीच अचानक नागदा पहुंचे राज्यपाल 
google news

Karnataka CM Resignation: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चचाओं का आखिरकार अंत हो गया है. सूबे के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने पद से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है. इस बड़े फैसले के बाद अब उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा था. लेकिन वहां से उन्हें जो जवाब मिला उसे सुनकर सबके होश उड़ गए. राजभवन से बताया गया कि महामहिम राज्यपाल थावरचंद गहलोत राज्य में मौजूद नहीं हैं. वे एक पारिवारिक इमरजेंसी और निजी कार्यक्रम का हवाला देकर अचानक मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो चुके हैं. ऐसे में सिद्धारमैया ने अपना इस्तीफा राज्यपाल के विशेष सचिव को सौंपा.