शिवराज के सांसद बनने के बाद बुधनी से चुनाव लड़ेंगे कार्तिकेय सिंह चौहान? क्यों हो गई सुगबुगाहट तेज
Budhni Vidhansabha Seat: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो प्रदेश भर में मामा और भैया के नाम से जाने जाते हैं. उनके विदिशा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में होने के कारण बुधनी लोकसभा सीट काफी चर्चा में आ गई है.
ADVERTISEMENT

Kartikey Singh Chouhan
Budhni Vidhansabha Seat: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो प्रदेश भर में मामा और भैया के नाम से जाने जाते हैं. इस लोकसभा चुनाव मे वे विदिशा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. विदिशा लोकसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. यही कारण है कि इस सीट पर शिवराज सिंह चौहान की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि बुधनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान की सीट जब खाली होगी तो ऐसे में उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान को टिकट मिलेगा? ये सवाल क्यों उठ रहा है. आइए जानते हैं.