कौन हैं CSP नेहा पच्चीसिया? कटनी से गुना तक विवादों से रहा पुराना नाता, जानें कब-कब उठे उन पर सवाल?
Katni CSP Neha Pachisia Controversy : कटनी में जमीन के कथित सौदे और पद के दुरुपयोग के आरोप में निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उनकी गुना पोस्टिंग के दौरान लगी शिकायतों और विवादों का कच्चा-चिट्ठा भी सामने आ गया है. जानिए क्या हैं पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर लगे थे गंभीर आरोप.
CSP Katni Neha Pachisia : मध्य प्रदेश के कटनी में जमीन के कथित सौदे और पद के दुरुपयोग के मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर निलंबित की गईं सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. सस्पेंशन के बाद अब उनकी पुरानी पोस्टिंग यानी गुना जिले में तैनाती के दौरान के विवाद और शिकायतें भी फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक पब या बार का कथित वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस महकमे में हलचल तेज कर दी है.
