केन-बेतवा प्रोजेक्ट पर बड़ा एक्शन! सुबह 5 बजे पुलिस पहुंची, 14 दिन से जल सत्याग्रह कर रहे किसानों को हटाया

Ken-Betwa Project Protest: मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में 14 दिनों से जल सत्याग्रह और भूख हड़ताल कर रहे विस्थापित आदिवासी किसानों को पुलिस ने धरना स्थल से हटा दिया. पुलिस ने गिरफ्तारी से इनकार किया, जबकि आंदोलनकारियों ने कार्रवाई को आंदोलन दबाने की कोशिश बताया.

ADVERTISEMENT

Ken-Betwa Project Protest
Ken-Betwa Project Protest
Google CTA

Ken-Betwa Project Protest: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में चल रहा आदिवासी किसानों का जल सत्याग्रह और भूख हड़ताल रविवार तड़के खत्म हो गया. पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धरना स्थल खाली कराया. इसके बाद आंदोलनकारी और प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं.