नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, वीडियो में कैद हुई दिल दहलाने वाली घटना

गणेश को नदी में तैरने का शौक था. रंगपंचमी पर दिनभर रंग खेलने के बाद शाम के समय दोस्तों के साथ वो पीपरी डेम पर नहाने गया था. नहाने के पहले दोस्त को वीडियो बनाने के लिए कहा और कूद गया. लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि वो भंवर में फंस जाएगा.

ADVERTISEMENT

मौत की छलांग का लाइव वीडियो
मौत की छलांग का लाइव वीडियो
Google CTA

MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन में इंदिरा सागर बांध की नर्मदा नहर में नहाने के लिए छलांग लगाने वाले युवक की डूबने से मौत हो गई. छलांग लगाने से पहले युवक का बनाया गया वीडियो अब वायरल हो गया है. युवक तैरने का शौकीन था, लेकिन भंवर में फंसने से उसकी मौत हो गई. साथ में आए दोस्त रस्सी के लिए आवाज लगाते रहे लेकिन जब तक रस्सी आती तब तक भंवर में फंसे युवक ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.