हल्दी की रस्म के बाद दुल्हन की मौत, शरीर पर उभरे चकत्ते...होठ-चेहरा सूजा और दम घुट गया, सामने आई दिल दहला देने वाली सच्चाई !

MP News: खरगोन के कसरावद में हल्दी की रस्म के दौरान दुल्हन की मौत. मिलावटी हल्दी में मौजूद केमिकल 'मेटाल येलो' से रिएक्शन की आशंका. पूरी रिपोर्ट और बचाव के तरीके यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
हल्दी रस्म के बाद दुल्हन की हो गई मौत.
google news

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. कसरावद क्षेत्र के एक घर में जहां शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां अब मातम पसरा है. हल्दी की रस्म के दौरान एक दुल्हन की तबीयत ऐसी बिगड़ी कि अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि बाजार में मिलने वाली मिलावटी और केमिकल युक्त हल्दी इस मौत की वजह बनी है.