Khargone News: बहन के गले पर पैर रखकर ले ली जान, आखिर क्यों जल्लाद बन गया सगा भाई?

Khargone Crime News: खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर बलवाड़ा थाना क्षेत्र चैनपुरा गांव के कुएं में संदिग्ध अवस्था में 48 वर्षीय महिला का शव मिलने के मामले में अब पुलिस ने बड़ा और दिल दहलाने वाला खुलासा किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Khargone Crime News: मध्य प्रदेश के खरगोन में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर छोटे भाई ने मानसिक रोगी बड़ी बहन के गले पर पैर रखकर उसकी जान ले ली. आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने पुलिस को जो बताया उसे सुन पुलिस भी भौंचक रह गई. आरोपी भाई ने बताया कि मानसिक रोगी बहन का इलाज करा कर वह थक गया था. इसलिए उसकी जान ले ली.