कांग्रेस की ग्वालियर, मुरैना और खंडवा सीटों पर लीक हुई उम्मीदवारों के नाम की सूची, सामने आए ये नाम
कांग्रेस उम्मीदवारों की एक लिस्ट सामने आई है. ग्वालियर, खंडवा और मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशियों की ये लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट हो गई लीक?
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं. भाजपा (BJP) ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, वहीं कांग्रेस ने 25 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. ग्वालियर, मुरैना और खंडवा लोकसभा सीट पर कौन उम्मीदवार होगा, इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस बीच कांग्रेस उम्मीदवारों की एक लिस्ट सामने आई है. ग्वालियर, खंडवा और मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशियों की ये लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.