पिता कैलाश विजयवर्गीय को मिला टिकट तो विधायक बेटे आकाश के लिए पार्टी में होने लगी लॉबिंग!

MP Election 2023: कैलाश विजयवर्गीय जिस बात का दुख जाहिर कर रहे थे और जिस बात को वे सीधे तौर पर नहीं बोल पा रहे थे, उस बात को और उस दर्द को लेकर इंदौर 3 विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को भोपाल पहुंच गए और यहां बीजेपी दफ्तर में वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने विधायक […]

ADVERTISEMENT

MLA Akash Vijayvargiya, Akash Vijayvargiya, MP Election 2023, MP BJP, Bhopal BJP Office
MLA Akash Vijayvargiya, Akash Vijayvargiya, MP Election 2023, MP BJP, Bhopal BJP Office
google news

MP Election 2023: कैलाश विजयवर्गीय जिस बात का दुख जाहिर कर रहे थे और जिस बात को वे सीधे तौर पर नहीं बोल पा रहे थे, उस बात को और उस दर्द को लेकर इंदौर 3 विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को भोपाल पहुंच गए और यहां बीजेपी दफ्तर में वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने विधायक आकाश विजयवर्गीय को टिकट देने की मांग कर दी. कार्यकर्ताओं ने आकाश विजयवर्गीय को लेकर खूब तारीफ की और उनको उभरता हुआ युवा नेता बताया और समय की मांग बताकर उनको इस विधानसभा चुनाव में भी टिकट देने की मांग कर डाली.