LPG किल्लत के बीच MP में जमाखोर मास्टर जी का खेल खत्म, रात में प्रशासन ने घर को घेरा...मिला सिलेंडरों का बड़ा जखीरा!
छतरपुर की विश्वनाथ कॉलोनी में प्रशासन ने एक रिटायर्ड शिक्षक के घर छापा मारकर 25 अवैध गैस सिलेंडर जब्त किए हैं. आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
ADVERTISEMENT

chhatarpur
देश और प्रदेश में इन दिनों घरेलू गैस (LPG) की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं के बीच बेचैनी का माहौल है. कई जगहों पर लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं. इसी बीच कुछ लोग इस स्थिति का फायदा उठाकर सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने में लगे हुए हैं. ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर से सामने आया है. शहर की विश्वनाथ कॉलोनी (वार्ड नंबर-3) में एक रिटायर्ड टीचर के घर से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं.