MP: बीजेपी नेता ने की सफाई की शिकायत, तो सीएमओ ने घर पर भिजवा दिया कचरा, वीडियो वायरल
बीजेपी नेता महेश राय ने हरपालपुर में सफाई व्यवस्था की शिकायत की तो सीएमओ शैलेंद्र सिंह चौहान ने नाराज होकर उनके घर पर ही कचरा भिजवा दिया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक रंग ले चुका है और पुलिस जांच में जुट गई है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश का वीडियो हो रहा वायरल
छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर परिषद में सफाई व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद अब बड़ा मुद्दा बन गया है. नगर परिषद के सीएमओ (मुख्य नगरपालिका अधिकारी) शैलेंद्र सिंह चौहान और स्थानीय बीजेपी नेता महेश राय के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस तक पहुंच गया.