मध्य प्रदेश बोर्ड एक्जाम: 10वीं कक्षा का पहला पेपर आज; परीक्षा सेंटरों पर दिखी विद्यार्थियों की भीड़

MP Board Exam 2023: आज एमपी बोर्ड का 10वीं का पहला एग्जाम है. इस दौरान सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ दिखाई दे रही है. कक्षा 10 के विद्यार्थियों का हिन्दी भाषा का पेपर है. इसी के साथ बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो गई है. इस साल कुल 18 लाख […]

ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh, Board Exams, Exam, Bhopal, 10th, 12th
Madhya Pradesh, Board Exams, Exam, Bhopal, 10th, 12th
google news

MP Board Exam 2023: आज एमपी बोर्ड का 10वीं का पहला एग्जाम है. इस दौरान सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ दिखाई दे रही है. कक्षा 10 के विद्यार्थियों का हिन्दी भाषा का पेपर है. इसी के साथ बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो गई है. इस साल कुल 18 लाख 24 हजार 111 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे. इसके लिए प्रदेशभर में 7 हजार 476 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 1 मार्च से शुरू होने वाली दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेंगी.