ट्रॉली पर चढ़े, किसानों से किसानों वाले अंदाज मिले, सीएम मोहन यादव की ये तस्वीर हो रही वायरल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 अप्रैल को शाजापुर और खरगोन के उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. ट्रॉली पर चढ़कर किसानों से चर्चा और गेहूं की तौल करते उनका अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उन्होंने अधिकारियों को किसानों की सुविधा और तेज खरीदी के लिए अहम निर्देश भी दिए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
सीएम मोहन यादव ने किसानों से किया संवाद.
google news

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 30 अप्रैल को अनोखा अंदाज दिखाई दिया. उन्होंने आज शाजापुर-खरगोन के उपार्जन केंद्रों का दौरा किया. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए. वे शाजापुर जिले के मकोड़ी स्थित श्यामा वेयर हाउस पहुंचे. उन्होंने यहां बाकायदा ट्रॉली पर चढ़कर किसानों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने गेहूं का वजन भी तुलवाकर देखा. उनके इस अंदाज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.