MP: सुपारी देकर पति की हत्या करवाने वाली प्रियंका के इस वीडियो ने हड़कंप मचा दिया

मध्य प्रदेश के धार में प्रियंका नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी. वारदात से पहले पति द्वारा रिकॉर्ड किए गए झगड़े के वीडियो अब इस केस में सबसे बड़े सबूत बनकर सामने आए हैं.

ADVERTISEMENT

प्रियंका हत्याकांड
प्रियंका हत्याकांड
google news

जिस घर में सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई गई थीं, उसी घर की दीवारों ने एक ऐसी साजिश देखी जिसे सुनकर रूह कांप जाए. पति की हत्या के बाद दहाड़ें मार-मारकर रोने वाली प्रियंका का नकाब अब उतर चुका है. पुलिस की जांच और पति के मोबाइल से मिले दो वीडियो ने इस मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी को पलट कर रख दिया है.