Dewas News: देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 3 की मौत, बम स्क्वाड की जांच में हैरान करने वाला खुलासा

देवास के टोकला में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 3 मजदूरों की मौत और कई घायल. बम स्क्वाड की जांच में क्षमता से अधिक बारूद और भारी लापरवाही का खुलासा हुआ है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
पटाखा फैक्ट्री की जांच करने पहुंचा बम स्क्वॉड.
google news

मध्य प्रदेश के देवास जिले के ग्राम टोकला में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में आज दोपहर एक भीषण विस्फोट हुआ. इस दर्दनाक हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.