मध्यप्रदेश: इस अनोखी समस्या के चलते गांव में बढ़ने लगी कुंवारे लड़कों की संख्या, प्रॉब्लम जान हैरान रह जाएंगे

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक गांव ऐसा है जहां मोबाइल नेटवर्क की कमी न सिर्फ रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही है, बल्कि युवकों की शादी में भी अड़चन आ रही है. यह गांव है कुरई ब्लॉक का नएगांव है, जो पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बसा एक वनग्राम है.

ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh
Madhya Pradesh
Google CTA

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक गांव ऐसा है जहां मोबाइल नेटवर्क की कमी न सिर्फ रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही है, बल्कि युवकों की शादी में भी अड़चन आ रही है. यह गांव है कुरई ब्लॉक का नएगांव है, जो पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बसा एक वनग्राम है. यहां के लोग मोबाइल तो रखते हैं, लेकिन नेटवर्क के अभाव में उन्हें फोन पर बात करने के लिए तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. इस अनोखी समस्या के चलते गांव में कुंवारे युवकों की संख्या बढ़ती जा रही है, क्योंकि कोई भी परिवार अपनी बेटी की शादी इस गांव में करने को तैयार नहीं है.