Madhya Pradesh League 2025: मध्य प्रदेश लीग का 12 जून से ग्वालियर में आगाज, देखें A to Z पूरी डिटेल
Madhya Pradesh League 2025: मध्य प्रदेश लीग (MPL) 2025 का धमाकेदार आगाज 12 जून से ग्वालियर में होने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट में 7 पुरुष और 3 महिला टीमें शामिल होंगी, जिसमें पहली बार महिला मैच भी खेले जाएंगे.
ADVERTISEMENT

तस्वीर-एमपी तक.
Madhya Pradesh League 2025: क्रिकेट प्रेमियों के लिए मध्य प्रदेश लीग (MPL) 2025 की धूम 12 जून से ग्वालियर में शुरू होने जा रही है. इस बार लीग में नया रोमांच देखने को मिलेगा, क्योंकि पुरुषों के साथ पहली बार 3 महिला टीमें भी मैदान पर उतरेंगी. लेकिन खुशखबरी के साथ एक बदलाव भी आया है. इस बार फ्री एंट्री नहीं होगी और हर फैन को 50 रुपये का टिकट खरीदना होगा. अगर आप भी इस धमाकेदार लीग का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए पूरी जानकारी लेकर आई है.