Madhya Pradesh League 2025: मध्य प्रदेश लीग के अगले सीजन में महिला टूर्नामेंट अलग से हो इसपर चल रही तैयारी- महा आर्यमन सिंधिया 

Madhya Pradesh League 2025: एमपी लीग 2025 का आयोजन इस बार ग्वालियर में हो रहा है और इसकी अगुवाई कर रहे हैं महा आर्यमन सिंधिया. इस सीजन में महिला क्रिकेट को नया मंच देने की तैयारी है, जिसमें अलग से महिला टूर्नामेंट की योजना बनाई जा रही है.

ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh League 2025
तस्वीर-एमपी तक.
google news

Madhya Pradesh League 2025: क्रिकेट का उत्साह और जोश एक बार फिर ग्वालियर की फिजाओं में छाया हुआ है. मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) 2025 का आयोजन इस बार ग्वालियर में हो रहा है, और इसके पीछे की प्रेरणा हैं मुख्य आयोजक महा आर्यमन सिंधिया. उनके विजन और जुनून ने न केवल इस लीग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, बल्कि महिला क्रिकेट को भी एक बड़ा मंच प्रदान किया है. आइए, महा आर्यमन के इंटरव्यू के आधार पर जानते हैं कि इस बार एमपीएल में क्या खास है और यह ग्वालियर के लिए क्यों खास है.