पहले पकड़ा महिला पुलिसकर्मी का गला… फिर जड़ा थप्पड़, मंदिर परिसर में हंगामे का वीडियो हुआ वायरल!
Madhya Pradesh Police viral video: शाजापुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम के साथ हंगामा हो गया. एक युवती ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया. पूरा मामला कैमरे में कैद हुआ और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: स्क्रीनग्रैब
मध्य प्रदेश के शाजापुर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक युवती ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया. यह घटना सोमवार की है. बताया जा रहा है कि प्रशासनिक टीम राजेश्वरी माता मंदिर परिसर में अतिक्रमण हटाने गई थी. इस दौरान भारी हंगामा हो गया. अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रही एक युवती के साथ पुलिस की बहसबाजी हो गई और तैश में आकर युवती ने पहले महिला पुलिसकर्मी का गला पकड़ा और फिर उसे चांटा मार दिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.