सतना में BJP नेता की जांच रिपोर्ट ने उड़ाए होश, पुरूष के पेट में निकला उल्टा गर्भाशय! फिर पता चली पूरी बात

सतना में एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर ने पुरुष की सोनोग्राफी रिपोर्ट में गर्भाशय दिखाकर चौंकाने वाली लापरवाही कर दी जिससे मामला सुर्खियों में आ गया. स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है.

ADVERTISEMENT

सतना में अजब गजब मामला
सतना में अजब गजब मामला
Google CTA

सोचिए जरा… कोई मर्द पेट दर्द की जांच कराने जाए और रिपोर्ट में पता चले कि उसके शरीर में गर्भाशय यानी यूटरस है. सुनने में भले ही यह मजाक लगे लेकिन मध्य प्रदेश के सतना में ऐसा सच में हुआ है. एक प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर ने एक पुरुष मरीज के शरीर में गर्भाशय होने का रिपोर्ट दे दिया. इस घटना की सबसे खास बात ये है कि जिस पुरुष के शरीर में यूटरस बताया गया वो भी कोई आम व्यक्ति नहीं था बल्कि उचेहरा नगर पंचायत के अध्यक्ष थे और उनका नाम निरंजन प्रजापति है.