मध्य प्रदेश में 10 जुलाई को इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और मौसम विभाग ने 10 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा असर रहेगा, कहां बरसेंगे बादल और अगले कुछ दिनों तक मौसम कैसा रहने वाला है.
ADVERTISEMENT

MP Weather
Madhya Pradesh Weather: देशभर में दस्तक देने के बाद अब मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. वहीं उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर एक सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, 10 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में क्या है आपके जिले का हाल जानिए इस खबर में..
