MP Weather: एमपी में मानसून की मद्धम चाल, कहीं रिमझिम फुहारें तो कहीं आकाशीय बिजली का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क व खुशनुमा रहेगा, जहां केवल छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
राजस्थान मौसम.
Google CTA

MP Weather Update 14 july: मध्य प्रदेश में मानसून महाशय फिलहाल थोड़े शांत मूड में आ गए हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में भारी या मूसलाधार बारिश का दौर थोड़ा थम गया है, लेकिन मौसम का मिजाज अभी भी पूरी तरह सुहावना बना हुआ है. 14 जुलाई 2026 को पूरे सूबे में 'कहीं धूप-कहीं छांव' और कुछ जगहों पर रिमझिम फुहारों का दौर चलने वाला है.