MP में मॉनसून की 'डबल स्पीड': 19 जुलाई को कटनी, छिंदवाड़ा समेत इन इलाकें में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपने जिले का हाल
MP Weather 19 July 2026: मध्य प्रदेश में 19 जुलाई को मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा, जिसके तहत मौसम विभाग ने जबलपुर और शहडोल समेत पूर्वी हिस्से के जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

MP Weather Update
MP Weather 19 July: मध्य प्रदेश में 19 जुलाई 2026 को मॉनसून पूरी तरह से मेहरबान है. लेकिन ट्विस्ट ये है कि राज्य के दोनों हिस्सों यानी पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग-अलग रहने वाला है. किसी इलाके में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होने वाली है तो कहीं बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ेगा. ऐसे में आईए समझते हैं कि आखिर 19 जुलाई को आपके शहर और जिले में मौसम का क्या हाल होने वाला है.
