MP Weather Update 10 August: मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
MP Weather 10 August: मध्य प्रदेश में मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से 10 अगस्त को भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से मेहरबान हो गया है. प्रदेश में बने नए मानसूनी सिस्टम, ट्रफ लाइन (द्रोणिका) और बंगाल की खाड़ी व आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 10 अगस्त को राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.
