MP Weather Update: धूप और धुंध के बीच झूलता मध्यप्रदेश, जानें 11 फरवरी को कैसे रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल
MP Weather: 11 फरवरी को मध्य प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, जहां दिन में चटख धूप खिलेगी लेकिन रात और भोर के समय गलन वाली ठंड और मध्यम कोहरा बना रहेगा.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के कई रंग एक साथ देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ दिन में लोग तीखी धूप से परेशान हैं तो सूरज ढलते ही सिहरन पैदा करने वाली ठंड उन्हें अपनी चपेट में ले रही है. मौसम विभाग के ताजा अनुमानों के मुताबिक आज यानी 11 फरवरी को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा. दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने से पारा चढ़ेगा लेकिन रात होते ही ठंड एक बार फिर दस्तक देगी.