MP में फिर लौटेगा मानसून! 22 सितंबर को भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई शहरों में बारिश का येलो अलर्ट

MP Weather: 22 सितंबर को मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर और रीवा सहित कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को वज्रपात (बिजली गिरने) और तेज हवाओं से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल
Google CTA

MP Weather Update: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 22 सितंबर को पूरे मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है. बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन रहा है, जिसकी वजह से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं तो तेज पानी गिरने के साथ बिजली चमकने और कड़कने का भी खतरा है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर और रीवा के इलाकों में मौसम खराब रहने का अंदेशा जताया गया है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हवा में नमी बहुत ज्यादा है, इसलिए लगभग हर जिले में बादल बरस सकते हैं.