MP Weather Update: इंदौर और उज्जैन में बदलेगा मौसम का मिजाज, 25 अगस्त को जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का हाल

बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के चलते 25 अगस्त को भोपाल, जबलपुर और रीवा समेत पूरे मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पूर्वी मध्य प्रदेश में जहां मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, वहीं मालवा-निमाड़ और ग्वालियर अंचल में दिन भर हल्की से मध्यम फुहारें पड़ेंगी.

ADVERTISEMENT

MP Weather Update
MP Weather Update
Google CTA

MP Weather Update 25 August: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ लौट आया है और मौसम विभाग ने 25 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. बंगाल की खाड़ी में बने नए कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मंगलवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मिजाज देखने को मिलेगा. अगर आप 25 अगस्त को किसी काम से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो अपने साथ छाता या रेनकोट रखना बेहद जरूरी है.