MP Weather: उज्जैन से लेकर छिंदवाड़ा तक बादलों का डेरा! जानें 28 जुलाई को आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?
28 जुलाई 2026 को मानसूनी सिस्टम के असर से मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत लगभग सभी जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

MP Weather Update
MP Weather Update: अगर आप मध्यप्रदेश में रहते हैं और 28 जुलाई 2026 की सुबह कोई प्लान बनाने जा रहे हैं,तो रुकिए. बाहर निकलने से पहले अपने रेनकोट और छतरी का इंतजाम पक्का कर लीजिए. आसमान में उमड़ते-घुमड़ते काले बादल इस बात की गवाही दे रहे हैं कि 28 जुलाई को प्रदेश का शायद ही कोई ऐसा कोना बचे जहां पानी की बूंदें न पड़ें.
